अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन की शूटिंग कम्पलीट कर ली है

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 15, 2024

एक्टर अर्जुन कपूर अब रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी फिल्म में अर्जुन कपूरविलेन के रोल में दिखाई देंगे. अर्जुन विलेन बनकर क्या कमाल दिखाएंगे यह तो फिल्म के सामने आने पर ही पता चल पाएगा लेकिन हाल-फिलहालउन्होंने फिल्म की शूटिंग कम्पलीट कर ली हैं, हुए सोशल मीडिया पर अपना एक नया लुक रिलीज़ किया हैं. 
 
अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. इस फोटो में अर्जुन के साथ रोहित शेट्टी भी नजरआ रहे हैं और उनके पीछे एक क्रेन खड़ी है. ऐसे तो अर्जुन कपूर का लुक पूरी तरह से क्लियर नहीं है, लेकिन जितना भी समझ आ रहा उसके अनुसारएक्टर लंबी दाढ़ी, कुर्ता और धोती में दिखाई दे रहे हैं. अर्जुन कपूर की सिंघम अगेन से यह एक झलक भी फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है.  
 
अर्जुन ने लिखा- 'रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन, सिंघम अगेन की शूटिंग मैंने खत्म कर ली है, मेरी 20वीं फिल्म, मास सिनेमा के बॉस रोहितशेट्टी के साथ अपने करियर की अबतक की सबसे दमदार फिल्म की है, इंडियन सिनेमा की सबसे एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हूं, अबबड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा है.' 
 
बता दें, 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर के साथ अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार भी अहमरोल में नजर आने वाले हैं.  यह फिल्म आगामी 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली हैं.  


फिरोजाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. firozabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.